Breaking News

CG News : घर नहीं लौटा क्रिकेट खेलने गया बच्चा, आकाशीय बिजली की चपेट में आकर हुई मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कुदरत ने कहर बरपाया है. क्रिकेट खेलने गए बच्चा वापस घर नहीं लौट सका. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है. घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक की है.

जानकारी के मुताबिक, 13 साल का अभिषेक अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए बन्नाक चौक के पास पहुंचा था. इस दौरान तेज बारिश और बादल गरजने शुरू हो गई. सभी बच्चे दौड़ते हुए पेड़ के नीचे छिप गए. लेकिन आसमान से मौत बनकर बिजली बच्चों पर गिरी. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अभिषेक की मौत हो गई. इस घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Check Also

Rajnandgaon Cow Slaughter Case: 300 रुपये किलो गोमांस बेचने का आरोप, नागपुर से बुलाया जाता था कसाई

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव गौहत्या कांड में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *