CG News: CM साय और डॉ. रमन सिंह ने देखी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’, किया टैक्स फ्री करने का ऐलान

CG News: छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘ बलिदानी राजा गुरु बालक दास’ प्रदेश में टैक्स फ्री हो गई गै. CM विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा की है. सोमवार को CM साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री और विधायकों के साथ यह मूवी देखी. उन्होंने कहा गुरु बालक दास की यह फिल्म काफी प्रेरणादाई है. फिल्म से काफी कुछ सीखने को मिलता है.

CM साय ने देखी फिल्म ‘राजा गुरु बालकदास’
CM विष्णु देव साय ने सोमवार को अंबुजा मॉल के सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ देखी. इस मौके पर उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक सुनील सोनी, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, विधायक रोहित साहू, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब समेत सतनामी समाज के गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

प्रेरणादाई है यह फिल्म
फिल्म देखने के बाद CM साय ने कहा- ‘गुरु बालक दास की यह फिल्म काफी प्रेरणादाई है. फिल्म से काफी कुछ सीखने को मिलता है. यह साहस और शौर्य की अनुपम गाथा है. गुरु बालकदास ने अंग्रेजों और पिंडारियों के अत्याचारों के खिलाफ किसानों को संगठित कर संघर्ष किया. उन्होंने शिक्षा का अलख जगाया, सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा दिया और स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया.’

छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई मूवी
CM विष्णु देव साय ने इस मूवी को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की. उन्होंने कहा- ‘गुरु बालकदास जी के प्रेरणादायी जीवन और संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा के संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है.’

‘ईसाई मिशनरी के धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई पर फिल्म’
इस फिल्म को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा- ‘ यह प्रेरणा दायक फिल्म है. ईसाई मिशनरी के धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई पर फिल्म आधारित है.’

छत्तीसगढ़ी कलाकारों की तारीफ
इस मौके पर CM विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा और कलाकारों की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि यहां के कलाकारों और निर्देशकों की मेहनत और लगन से आज क्षेत्रीय सिनेमा दर्शकों के दिलों को छू रहा है.

Check Also

Kanker News: 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति-सास पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र के PV-39 इंद्रप्रस्थ गांव में 9 माह की गर्भवती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *