Breaking News

CG News: पांच दिन से भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव, BSP प्रबंधन से बातचीत फेल, राजनिति भी गरमाई

CG News: भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पिछले पांच दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वे “भिलाई नहीं बिकने देंगे” बैनर के तहत भिलाई सत्याग्रह कर रहे हैं. विधायक देवेंद्र यादव का कहना है कि, भिलाई से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है.

निजीकरण को लेकर धरने पर बैठे
भिलाई नगर से विधायक देवेंद्र यादव ने भूख हड़ताल 20 दिसंबर से शुरू किया था. उन्होंने कहा कि भिलाई का निजीकरण रुकना चाहिए. हमें भिलाई की बसाहट को जिंदा रखना है। उन्होंने सवाल उठाया है कि सेक्टर-9, सेक्टर-4 और सेक्टर-3 की बसाहट को खत्म, सेक्टर-9 अस्पताल के निजीकरण, स्कूलों, मैत्रीबाग, टाउनशिप के व्यापारियों, रिटेंशन स्कीम और आवासीय यूनिट्स को लेकर प्लान और समेत अन्य मुद्दों को क्लियर करना चाहिए। उनकी मांग है कि वह भिलाई शहर का निजीकरण नहीं होने देंगे.

BSP प्रबंधन से बातचीत फेल
उनका आरोप है कि भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रबंधन गंभीरता नहीं दिखा रहा. लगातार भूख हड़ताल के चलते विधायक के स्वास्थ्य को लेकरसमर्थकों में चिंता भी देखी जा रही है, हालांकि उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन पीछे नहीं हटेगा. बताया जा रहा है कि भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों से अब तक कोई सार्थक बातचीत नहीं हो सकी है. इसी वजह सेआंदोलन और तेज होता नजर आ रहा है. पांचवें दिन भी जारी इस भूख हड़ताल ने भिलाई की राजनीति को गरमा दिया है.

मेडिकल टीम कर रही है जांच
मेडिकल टीम ने उपवास पर बैठे विधायक देवेन्द्र यादव का स्वास्थ्य परीक्षण किया. टीम लगातार देवेन्द्र यादव की जांच कर रही है. वहीं, उपवास को लेकर विधायक के समर्थकों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

Check Also

Rajnandgaon Cow Slaughter Case: 300 रुपये किलो गोमांस बेचने का आरोप, नागपुर से बुलाया जाता था कसाई

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव गौहत्या कांड में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *