Breaking News

MP में सोशल मीडिया एक्स पर कई BJP जिलाध्यक्ष फिसड्डी! 50 फॉलोअर्स से भी कम, केंद्रीय मंत्री के जिले का भी बुरा हाल

BJP District Presidents X Followers: भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने के लिए डिजिटल बूथ जैसे कार्यक्रम चला रही है. लेकिन मध्य प्रदेश में बीजेपी के जिलाध्यक्षों का बुरा हाल है. एमपी बीजेपी के कई जिलाध्यक्ष ऐसे हैं, जिनके सोशल मीडिया साइट एक्स पर दहाई में भी फॉलोअर्स की संख्या नहीं है. इन जिलों में कई बड़े नेताओं और मंत्रियों के क्षेत्र भी शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा जिलाध्यक्ष के 8, वहीं मुरैना जिलाध्यक्ष के 3 फॉलोअर्स हैं.

23 जिलाध्यक्षों के 50 फॉलोअर्स भी नहीं
मध्य प्रदेश में ट्वीटर पर बीजेपी जिलाध्यक्षों की मौजूदगी काफी कम है. नेताओं की सक्रियता कम होने के कारण ही इनके फॉलअर्स की संख्या भी कम है. मध्य प्रदेश में बीजेपी के 23 जिलाध्यक्षों के फॉलोवर्स की संख्या 50 से भी कम है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के विदिशा जिलाध्यक्ष महाराज सिंह दांगी के एक्स पर केवल 8 फॉलोअर्स हैं. वहीं विधानसभा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के गृह जिले मुरैना के जिलाध्यक्ष की हालत तो और भी खराब है. मुरैना के जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा के तो एक्स पर केवल 3 फॉलोवर्स ही हैं.

ट्वीटर पर अगर बीजेपी के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले जिलाध्यक्ष की बात करें तो उसमें आलोक तिवारी सबसे आगे हैं. अशोक नगर के जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी के एक्स पर 5500 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं 4,286 फॉलोअर्स के साथ इंदौर के जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह दूसरे नंबर पर हैं.

फेसबुक में उज्जैन के जिलाध्यक्ष फिसड्डी
इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया साइट जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक में भी बीजेपी के जिलाध्यक्ष बहुत प्रभावी नहीं दिखते हैं. फेसबुक पर एक मात्र बीजेपी जिलाध्यक्ष है, जिसके 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. धार के जिला अध्यक्ष नीलेश भारती के फेसबुक पर 51 हजार फोलोअर्स हैं. वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृह जिला उज्जैन नगर के जिलाध्यक्ष सबसे फिसड्डी हैं. उज्जैन के नगर जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल के फेसबुक पर केवल 1330 फॉलोअर्स हैं. कई जिलाध्यक्ष ऐसे हैं, जिनके फेसबुक पर फॉलोअर्स की संख्या ठीक है, लेकिन एक्स पर वे फिसड्डी हैं.

Check Also

राजस्थान में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या से सनसनी, खनन लीज विवाद में ग्रामीणों पर हमले का आरोप

Atar Singh Bhadana News: राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *