Breaking News

CG News: अब छत्तीसगढ़ में प्रति यूनिट इतनी सस्ती होगी बिजली, GST रिफॉर्म से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

CG News: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. कोयले पर लगने वाला कंपनसेशन सेस खत्म होने से छत्तीसगढ़ में बिजली की दरें घट जाएंगी. जिससे अब बिजली सस्ती हो जाएगी.

अब छत्तीसगढ़ में सस्ती होगी बिजली
छत्तीसगढ़ में कोयले पर लगने वाला कंपनसेशन सेस खत्म होने से छत्तीसगढ़ में बिजली की दरें घट जाएंगी. बिजली उत्पादन लागत घटने के कारण उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 11 पैसे तक राहत मिलेगी राज्य के करीब 65 लाख बिजली उपभोक्ता इस फैसले से लाभान्वित होंगे. दरों में यह कमी सभी वर्गों पर लागू होगी.

GST रिफॉर्म से बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
विशेषज्ञों का कहना है कि उत्पादन लागत कम होने से लंबे समय तक बिजली दरों को स्थिर रखने में भी मदद मिलेगी. केंद्र सरकार ने 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू कर दी हैं. इसके तहत कोयले पर लगने वाला 400 रुपए प्रति टन का कंपनसेशन सेस खत्म कर दिया गया है. थर्मल पावर प्लांट में बिजली बनाने के लिए कोयला मुख्य ईंधन है. सेस खत्म होने से बिजली उत्पादन सस्ता पड़ेगा. हालांकि, केंद्र ने कोयले पर जीएसटी दर 5% से बढ़ाकर 18% कर दी है. इसके बावजूद, कुल मिलाकर बिजली कंपनियों की लागत में राहत ही मिली है.

Check Also

छत्तीसगढ़ मे नौकरशाह राज:सीएम सचिवालय से लेकर मंत्रालय के विभागो तक सामंती शासक, भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं की पूछ परख नहीं, कार्यशौली को लेकर जबरदस्त नाराजगी

सत्ता मे पाँच बार वापसी करने की तैयारी मे जुटी भारतीय जनता पार्टी मे इन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *