CG NEWS: पीसीसी चीफ ने की SIR की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग, कहा- प्रदेश में परेशान हैं BLO..

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में SIR की प्रक्रिया जारी है. इस महाभियान को पूरा करने के लिए एक महीने का लक्ष्य रखा गया है, जो बेहद करीब नजर आ रहा है. डिजिटाइजेशन का कार्य भी धड़ल्ले से चल रहा है. इसी बीच आज PCC चीफ ने प्रेसवार्ता के दौरान SIR की अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग भी कर दी है.

बता दें, छत्तीसगढ़ में SIR 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है. लेकिन अब अंतिम तारीख को कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. ऐसे में पीसीसी चीफ बैज ने कहा- “प्रदेश में BLO परेशान हैं. इतने दिनों में काम पूरा नहीं हुआ है. 6 दिनों में और क्या होगा?”

उन्होंने कहा कि 4 दिसंबर तक SIR करना संभव नहीं है. चुनाव आयोग को तारीख आगे बढ़ानी चाहिए. हमारा कंट्रोल रूम बनाने का मकसद यही है, कि कोई व्यक्ति परेशान है तो वहां कॉल करके मदद ले सकते हैं.

वहीं जमीन गाइडलाइन को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि गाइडलाइन दर बढ़ा दी गई है. 10 गुना जमीन की रेट बढ़ा दी है, इससे छोटे लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गरीब लोगों का घर-जमीन सपना रह गया है. उन्होंने कहा कि गाइडलाइन में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी.

Check Also

Raipur News: सड़क पर प्रदर्शन पड़ा भारी, भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 पर FIR

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध लगातार जारी है। इसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *