CG News: तीजा त्योहार में महिलाओं को रेलवे का तोहफा, रायपुर से इन जगहों के लिए चलेगी दो फास्ट मेमू स्पेशल ट्रेन, यहां देखे शेड्यूल

CG News: तीजा त्योहार पर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने तोहफा दिया है. रेलवे दो जोड़ी तीजा फेस्टिवल फास्ट मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है.

रायपुर से इन जगहों के लिए चलेगी दो फास्ट मेमू स्पेशल ट्रेन
ये ट्रेनें रायपुर–अनूपपुर–रायपुर और रायपुर–ताड़ोकी–रायपुर रूट पर चलाई जाएगी. इन ट्रेनों के चलने से तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी.

गाड़ी संख्या 06803/06804 रायपुर-अनूपपुर-रायपुर, 24 और 28 अगस्त 2025 को चलेगी
गाड़ी संख्या 06805/06806 रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर, 25 और 29 अगस्त 2025 को चलेगी

ट्रेनों का शेड्यूल

रायपुर-अनूपपुर-रायपुर
रायपुर से रवाना (06803):
24 और 28 अगस्त, सुबह 4:50 बजे रायपुर से प्रस्थान, सिलयारी, तिल्दा, भाटापारा, बिल्हा, उसलापुर, करगी रोड, पेंड्रारोड, जैतहरी होते हुए, सुबह 10:15 बजे अनूपपुर पहुंचेगी. अनूपपुर से वापसी (06804): 24 और 28 अगस्त, दोपहर 1:30 बजे अनूपपुर से प्रस्थान, शाम 7:15 बजे रायपुर पहुंचेगी.

रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर
रायपुर से रवाना (06805):
25 और 29 अगस्त, सुबह 6:00 बजे रायपुर से प्रस्थान, दुर्ग, बालोद, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ होते हुए, सुबह 10:15 बजे ताड़ोकी पहुंचेगी. ताड़ोकी से वापसी (06806): 25 और 29 अगस्त, दोपहर 12:00 बजे ताड़ोकी से प्रस्थान, शाम 4:25 बजे रायपुर पहुंचेगी.

Check Also

US-Israel-Iran War : छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट में तनाव चरम पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *