CG BREAKING: रूपसिंह मंडावी बने छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के नए अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की घोषणा की है। राज्य सरकार ने बस्तर जिले के ग्राम फरसागुड़ा निवासी रूपसिंह मंडावी को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने आदेश जारी किया है।

देखें आदेश

बता दें कि रूपसिंह मंडावी बस्तर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष है और क्षेत्र के एक जाने-माने जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता माने जाते हैं। आदिवासी समुदाय के उत्थान, शिक्षा, स्वावलंबन और परंपरागत संस्कृति के संरक्षण के लिए वे लंबे समय से कार्य कर रहे हैं।

Check Also

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को एक और छुट्टी, देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश

रायपुर। राज्य सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *