Breaking News

चंडीगढ़ पहुंची इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, यात्राओं में मची खलबली

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में खड़ी इंडिगो के यात्रियों की सांस उस समय अटक गई जब प्लेन में बम होने की खबर सामने आई. जैसे ही यह खबर सामने आई यात्रियों को तुरंत उतारा गया. सभी यात्री बेहद डर गए थे. प्लेन में किसी ने टायलेट में एक पर्ची छोड़ी थी जिसमें प्लेन में बम होने की जानकारी लिखी हुई थी।

पर्ची को देखने के बाद जब यह खबर यात्राओं तक पहुंची तब सभी के होश उड़ गए। धमकी मिलने के बाद से ही फ्लाइट में बैठे पैसेंजर्स में हड़कंप मच गया है जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पैसेंजर्स को तुरंत प्लेन से उतार दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लाइट की जांच की लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। प्लेन के क्रू मेंबर्स ने धमकी के बाद 227 पैसेंजर्स को उतारा गया। एयरपोर्ट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

टॉयलेट में मिली थी स्लिप
जानकारी सामने आई है कि प्लेन की टॉयलेट सीट में धमकी भरी स्लिप मिली थी। इसकी जानकारी पुलिस और जांच एजेंसी को दी गई है, जिसके बाद सभी पैसेंजर की जानकारी बाहर निकाली जा रही है।

Check Also

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में फिर हुई प्रतिमा की स्कैनिंग, सुबह-सुबह पहुंची प्रशासनिक टीम; CCTV फुटेज आया सामने

उज्जैन। उज्जैन में श्री खड़े हनुमान मंदिर में स्थापित अति प्राचीन प्रतिमा को हटाने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *