Paddy Embezzlement: सीपत धान खरीदी केंद्र में बड़ा गबन, प्रबंधक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी के दौरान हुए भारी भ्रष्टाचार (Paddy Embezzlement) का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संस्था प्रबंधक अमीत वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर रमेश साहू और बारदाना प्रभारी जगन्नाथ कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक सूर्यकांत जायसवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि समिति में 420.39 क्विंटल धान के साथ-साथ 528 नए और 5045 पुराने बारदानों की भारी हेराफेरी की गई है।

पुलिस ने जब्त किए अहम दस्तावेज (Paddy Embezzlement)
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि इन पदाधिकारियों ने मिलीभगत कर सरकारी रिकॉर्ड और स्टॉक में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से धान खरीदी से जुड़े रजिस्टर और हेराफेरी में इस्तेमाल किया गया कंप्यूटर सेट भी जब्त कर लिया है, जिससे ऑनलाइन डेटा में की गई छेड़छाड़ का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है, और पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इस घोटाले में क्या कुछ और लोग भी शामिल हैं। किसानों के हक के साथ हुई इस धोखाधड़ी ने जिले के धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Check Also

मोबाइल मेडिकल यूनिट पर उठे सवाल, भव्या हेल्थ सर्विसेज को नोटिस से अव्यवस्थाओं की खुली पोल

जगदलपुर। बस्तर संभाग में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *