Breaking News

Chhattisgarh में इंटरनेशनल साइबर ठगी का खुलासा, रायपुर में कंपनी बनाकर अमेरिका में ठगी! 40 से ज्यादा गिरफ्तार

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्राइम ब्रांच ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया. यह कॉल सेंटर अमेरिकन नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी करता था. शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संचालित तीन फर्जी कॉल सेंटरों पर छापेमार कार्रवाई कर 40 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, ये कॉल सेंटर गंज थाना क्षेत्र में एक और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर संचालित किए जा रहे थे. इसके अलावा फाफडीह इलाके में भी एक बड़े कॉल सेंटर का संचालन सामने आया है. आरोपियों के कब्जे से 20 लैपटॉप, 50 डेस्कटॉप और करीब 50 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं.

इंटरनेशनल साइबर ठगी ऐसे हुआ खुलासा
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी खुद को Amazon और Apple के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाते थे. गिरोह द्वारा इंटरनेट पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर इस तरह से अपलोड किए जाते थे कि वे गूगल सर्च में ऊपर दिखाई दें.

जब विदेशी नागरिक तकनीकी सहायता या रिफंड के लिए इन नंबरों पर कॉल करते थे, तो कॉल सेंटर में मौजूद डायलर उनसे संपर्क कर ठगी को अंजाम देते थे. आरोपी रात के समय कॉल सेंटर संचालित करते थे ताकि अमेरिकी और यूरोपीय समय के अनुसार लोगों से संपर्क किया जा सके. ठगी के लिए उन्हें लोन दिलाने, रिफंड प्रोसेस करने और टेक्निकल सपोर्ट देने का झांसा दिया जाता था.

कई राज्यों से जुड़े तार
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित विभिन्न राज्यों के निवासी हैं. इनमें से कई युवक-युवतियां 15 से 20 हजार रुपए मासिक वेतन पर काम कर रहे थे. गिरोह संगठित तरीके से अलग-अलग शहरों में सीमित समय के लिए कॉल सेंटर स्थापित करता था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके.

Check Also

जिला अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने सिविल सर्जन के खिलाफ खोला मोर्चा, गलत आरोप लगाकर काम से निकालने का लगाया आरोप, कलेक्टर से की शिकायत…

धमतरी। धमतरी जिला अस्पताल की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले कर्मियों ने अब अपने ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *