बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म होने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। आंदोलन को एक माह पूरा हो चुका है, लेकिन शासन और पटवारी संघ के बीच सहमति नहीं बन पाई है। राजस्व मंत्री के निर्देश पर हुई बातचीत भी बेनतीजा रही, जिसके बाद पटवारियों ने आंदोलन जारी रखने का रुख अपनाया है।
राजस्व सचिव और संचालक के साथ हुई बैठक, नहीं निकला समाधान
राजस्व सचिव और विभागीय संचालक के साथ छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। इसमें पटवारियों की मांगों पर चर्चा की गई, लेकिन किसी ठोस नतीजे पर सहमति नहीं बन सकी। शासन की ओर से पटवारियों को काम पर वापस लौटने की अपील की गई, हालांकि संघ अपने रुख पर कायम है।
एक महीने से ठप पड़े राजस्व संबंधी काम
12 अक्टूबर से जारी इस हड़ताल के कारण राजस्व विभाग से जुड़े कई काम प्रभावित हो रहे हैं। आम लोगों को जमीन संबंधी कार्यों और अन्य राजस्व सेवाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बातचीत विफल होने के बाद फिलहाल हड़ताल समाप्त होने की संभावना कम दिखाई दे रही है।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter