Breaking News

आत्महत्या या फिर… कक्षा 8 की छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

जालौन। जिले से एक सुसाइड का मामला सामने आया है। जहां, कक्षा 8 की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई, उसे आनन फानन में अस्पाल में एडमिट किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

इलाज के दौरान छात्रा की मौत
यह पूरा मामला जिले के कालपी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां, उरई शहर के रामनगर क्षेत्र निवासी प्रिंसी (16) गर्मी की छुट्टी में अपने मामा के घर निवाड़ी आई थी। मंगलवार को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान छात्रा की सांसें थम गई।

छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला जहरीला पदार्थ खाने का प्रतीत होता है। छात्रा ने सुसाइड क्यों किया इसके कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Check Also

Ghaziabad Dog In Lift Row: कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने पर बवाल, दो महिलाओं में जमकर मारपीट; बाल खींचे, थप्पड़ और डंडे से हमला, VIDEO वायरल

गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र स्थित विंडसर पैराडाइज सोसाइटी में पालतू कुत्ते को लिफ्ट में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *