सीएम साय का बस्तर दौरा रद्द, सचिन तेंदुलकर के कार्यक्रम में भी बदलाव

रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बस्तर दौरा अचानक रद्द कर दिया गया है। वे इस दौरे में भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को अपरिहार्य कारणों से यह दौरा स्थगित किया गया। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

सचिन के कार्यक्रम में बदलाव
सीएम का दौरा रद्द होने के बाद सचिन तेंदुलकर के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। पहले वे गीदम ब्लॉक के जांवगा और पनेड़ा समेत कई जगहों पर जाने वाले थे, लेकिन अब वे केवल छिंदनार गांव का दौरा करेंगे।

मौसम और सुरक्षा कारण माने जा रहे वजह
सूत्रों के मुताबिक, दंतेवाड़ा इलाके में पिछले दो दिनों से तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई है। इसी वजह से कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। सुरक्षा कारणों को भी एक अहम वजह माना जा रहा है।

ग्राउंड पर तैयारियां पूरी
इंद्रावती नदी के किनारे स्थित छिंदनार गांव में सचिन के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्थानीय लोग उनके आगमन को लेकर काफी उत्साहित हैं।

स्कूलों में खेल को बढ़ावा
सचिन तेंदुलकर की फाउंडेशन के जरिए दंतेवाड़ा जिले के कई स्कूलों और आश्रमों में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। करीब 25 स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम चल रहा है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करना और गांव-गांव में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Check Also

अजेय रही बिलासपुर बुल्स, रायगढ़ लायंस को हराकर जीता CCPL-3 का खिताब

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स ने अपने नाम कर लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *