मुरैना में सिपाही ने महिला को पाइप से पीटा, बेटी के गायब होने की शिकायत करने गई थी; हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड

MP News: मुरैना में पुलिस आरक्षक के महिला को पाइप से पीटने का मामला सामने आया है. नूराबाद थाना क्षेत्र में महिला का कहना है कि उसकी बेटी गायब हो गई थी. जिसको लेकर वह थाने में शिकायत करने पहुंची थी. गांव के ही दो युवक बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए. कई बार थाने के चक्कर लगाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई. कार्रवाई ना होने के सवाल पर आरोपी हेड कॉन्स्टेबल ने पाइप से पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. वहीं एसपी से शिकायत के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है.

‘बालिग बेटी के भाग जाने पर नहीं हो रही थी कार्रवाई’
पूरा मामला नूराबाद थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव का है. यहां रहने वाली उषा जाटव ने आरोप लगाया है कि नूराबाद थाने के एक आरक्षक ने उसके साथ प्लास्टिक के पाइप से मारपीट की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. पीड़ित उषा जाटव के अनुसार, उसकी बेटी को गांव के ही दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे. इस संबंध में उसने गुड़गांव में शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन पुलिस का कहना था कि लड़की बालिग है, इसलिए पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी. बाद में बेटी के गांव में होने की जानकारी मिलने पर वह अपने पति के साथ गांव पहुंची और नूराबाद थाने में शिकायत करने गई. महिला का आरोप है कि कई बार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई.

‘घर पहुंचकर अभद्र व्यवहार किया’
महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और उसे थाने चलने के लिए कहने लगे. जब उसने कारण पूछा तो पुलिसकर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया. इसी दौरान एक आरक्षक ने प्लास्टिक के पाइप से उसकी पिटाई कर दी. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो वायरल होने पर आरोपी हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड
वहीं मारपीट की घटना के बाद पीड़िता ने एसपी कार्यलाय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की. घटना वीडियो देखने के बाद पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हेड कॉन्स्टेबल विक्रम राठौर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.

Check Also

गोंडा में चोरी के शक में नाबालिगों पर सितम, खंभे से बांधकर पीटा; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *