भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी का बड़ा आरोप, मच सकता है बवाल!

Ravindra Jadeja: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा का विषय बन गई हैं. इस बार उन्होंने अपने पति की तारीफ करते हुए टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ियों पर बड़े आरोप लगाए है. उनके यह आरोप इतने बड़े हैं कि बड़ा बवाल मच सकता है. हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान रिवाबा जडेजा ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर आरोप लगाए हैं.

क्या है रिवाबा का विवादित बयान?
रिवाबा जडेजा ने इस कार्यक्रम में कहा कि उनके पति रवींद्र जडेजा को क्रिकेट खेलने के लिए दूसरे देशों में जाना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आज तक कोई गलत काम नहीं किया है. इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया के बांकी खिलाड़ियों पर हमला बोलते हुए कहा “टीम के बाकी सारे खिलाड़ी गलत काम करते हैं.” हालांकि, इस दौरान रिवाबा ने यह साफ किया कि ऐसा नहीं है कि उनके पति को कोई रोक नहीं है. लेकिन वह खुद ही ऐसे काम नहीं करते हैं.

क्यों मच सकता है बवाल?
रिवाबा जडेजा ने सीधे तौर पर यह आरोप लगाया है कि टीम के अन्य खिलाड़ी विदेशों में ‘गलत काम’ करते हैं, हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वो गलत काम क्या है. इस तरह के शब्द का इस्तेमाल करना भारतीय टीम के खिलाड़ियों की धवि को खराब करता है और उन्हें गलत तरीके से दिखाता है. इस बयान का असर टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पर पड़ सकता है. यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्रिकेट फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *