EPFO New Rule: पीएफ का पैसा निकालने की लिमिट तय! UPI से निकाल सकेंगे, जानें कब से लागू होगा यह नियम

EPFO New Rule: कर्मचारी भ‍विष्‍य निधि संगठन (EPFO) मई 2026 तक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. यह करोड़ों अकाउंट होल्डर्स के लिए अच्छी खबर है. नए नियम के लागू होने के बाद खाते से पीएफ का पैसा निकालने का तरीका काफी आसान हो जाएगा. क्योंकि मई महीने के अंत तक यूपीआई के माध्यम से पीएफ निकालने की सर्विस शुरू हो जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक सर्विस शुरू करने के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. यहां जानें सबकुछ.

क्यों जरूरी है यह नियम?
इस नियम को लागू करने के पीछे की वजह है, कि अगर किसी पीएफ खाता धारक को इमरजेंसी में पैसों की जरूरत पड़ती है, तो उसे फॉर्म भरने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी. तुरंत यूपीआई के माध्यम से पैसा मिल सकेगा. इसके साथ ही एक लिमिट भी तय की जाएगी. ताकि कर्मचारी अपनी जमा पूजी को जल्दी न खर्च कर दे. भविष्य के लिए भी पैसा बचाकर रखे. इसके साथ ही कुछ और स्कीम को लागू किया जा सकता है, जिससे पीएफ, पेंशन और बीमा का नियम और मजबूत होगा.

मई के अंत तक नया नियम हो सकता है लागू
EPFO के नए डिजिटल सिस्टम को मई के अंत तक लागू कर यूपीआई से पैसा निकालने की अनुमति दी जा सकती है. जबकि वर्तमान में यूपीआई के माध्यम से पैसा निकालने का कोई प्रावधान नहीं है. पीएफ निकालने के लिए कर्मचारियों को काफी संघर्ष करना पड़ता है. सरकार डिजिटल युग में पीएम के सिस्टम को तेज करने की तैयारी कर रही है. यह नियम लागू होने के बाद EPFO खाताधारक अपने UAN से लॉगिन करके, OTP भरकर सीधे यूपीआई के माध्यम से पैसा अपने अकाउंट पर भेज सकेंगे. इससे क्या होगा कि कागजी कार्रवाई से भी बच सकेंगे.

कितना निकाल सकेंगे पैसा?
EPFO के नए नियम में पैसे निकालने की लिमिट भी तय की गई है. जिसके अनुसार, कर्मचारी अपना पीएफ अमाउंट एक साथ नहीं निकाल सकेंगे. खाते में कम से कम 25 प्रतिशत की राशि को रखना जरूरी है, यानी कि आप सिर्फ अपना 75 प्रतिशत पैसा ही निकाल सकते हैं. लिमिट तय करने के पीछे रिटायरमेंट के लिए सेविंग बचाने का प्लान है. यानी अब बिना किसी झंझट के सीधे आपके खाते में तुरंत पैसा ट्रांसफर हो जाएगा.

Check Also

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी—ममता बनर्जी की जांच में दखलंदाजी पर जताई नाराजगी, लोकतंत्र के लिए खतरा बताया

कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के I-PAC ED रेड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री ममता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *