बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नेशनल हाईवे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनकी जान चली गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद हाईवे पर चक्काजाम
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों ने मृतकों के लिए मुआवजे की मांग की।

खराब सड़क को बताया हादसे की वजह
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने से ऐसे हादसे हो रहे हैं। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी और जाम हटवाया।

पुलिस जांच में जुटी, चालक की तलाश जारी
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एक मृतक की पहचान हो चुकी है, जबकि दूसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Check Also

Kanker News: 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति-सास पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र के PV-39 इंद्रप्रस्थ गांव में 9 माह की गर्भवती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *