वेदांता पावर प्लांट हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 25 मजदूरों की मौत, घायलों का इलाज जारी

Vedanta Power Plant : सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है. गुरुवार को इलाज के दौरान एक और श्रमिक की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में घायल मजदूरों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है.

14 अप्रैल को हुआ था हादसा
यह हादसा 14 अप्रैल की दोपहर वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर-1 में ट्यूब फटने से हुआ था. विस्फोट इतना तेज था कि बॉयलर की संरचना को भारी नुकसान पहुंचा.

कैसे हुआ हादसा?
14 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुआ, जहां अचानक बॉयलर फटने से जोरदार ब्लास्ट हुआ. विस्फोट के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए. इस हादसे में अब तक 25 मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

Check Also

राजनांदगांव का हाल, शहर को गुलजार करने करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए 45 उद्यान हो गए उजाड़…

राजनांदगांव। शहर वासियों को बेहतर उद्यान की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए भले ही नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *