Breaking News

मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह का फूटा भांडा, जियो कंपनी का इंजीनियर निकला मास्टरमाइंड…

कोंडागांव। मोबाइल टावरों से बैटरियों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कोण्डागांव पुलिस ने भांडाफोड़ किया है. मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस गिरोह का मास्टरमाइंड खुद जियो कंपनी में कार्यरत टावर इंजीनियर निकला.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 13 लाख 22 हजार रुपए की चोरी की सामग्री व घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया. आरोपी छत्तीसगढ़ के धमतरी व उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.

Check Also

ईद-उल-अज़हा से पहले छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की मुस्लिम समाज से बड़ी अपील, खुले क्षेत्रों में न करें कुरबानी, सभी समाज की आस्था का रखें ध्यान

रायपुर। ईद-उल-अज़हा पर्व से पहले छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समाज से सामाजिक सौहार्द और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *