दमोह में फर्जी MBBS डिग्री धारक गिरोह का भंडाफोड़, मरीजों की जिंदगी से हो रहा था खिलवाड़, 2 गिरफ्तार

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह में एक बार फिर फर्जी डॉक्टर्स के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. सुभाष कॉलोनी स्थित संजीवनी क्लिनिक में दो कथित डॉक्टर्स गिरफ्तार किए गए हैं. दोनों एमबीबीएस की डिग्री के आधार पर मरीजों का इलाज कर रहे थे. लेकिन जब जांच की गई तो दोनों की डिग्रियां फर्जी निकलीं. जिसेक बाद दोनों पर केस दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है.

CHMO की रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई
दमोह एसपी आनंद कलादगी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुभाष कॉलोनी स्थित संजीवनी क्लिनिक में 2 कथित डॉक्टर फर्जी डिग्री के आधार पर मरीजों का इलाज कर रहे थे जिसके बाद सीएमएचओ ने जांच की. इस जांच में पाया गया कि उनकी डिग्री फर्जी है. जिसके बाद दोनों पर मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है मामले में जांच की जा रही है, इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एक साल में दूसरी बार फर्जी डॉक्टर गैंग का भंडाफोड़
दमोह में ऐसा पहली बार नहीं है, जब फर्जी डॉक्टर्स का भंडाफोड़ हुआ हो. इसके पहले फर्जी डॉक्टर्स का भंडाफोड़ हुआ था. दमोह के मिशन हॉस्पिटल में कथित डॉक्टर एन जॉन केम पकड़ा गया था. जिसकी कार्डियोलॉजिस्ट की डिग्री फर्जी पाई गई थी. हालांकि अभी वह डॉक्टर जेल में बंद हैं. वहीं लगातार सामने आ रहे फर्जी डॉक्टर्स के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Check Also

Baghpat Pari Blind Murder: ‘क्राइम पेट्रोल’ देखकर रची 14 साल की परी की हत्या की साजिश, 600 CCTV से खुला खौफनाक राज

13 अगस्त 2026 को बागपत के NH-709B से सटे काठा गांव के पास एक कब्रिस्तान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *