Breaking News

Food Action: फल बाजारों में खाद्य विभाग की सख्ती, 40 किलो खराब आम नष्ट

जिला बिलासपुर में नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देश पर चलाए गए तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत फल विक्रेताओं की जांच की गई। (Food Action) अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 13 फल विक्रेता फर्मों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में साफ-सफाई की व्यवस्था, खाद्य पंजीयन, फलों की गुणवत्ता तथा फलों को पकाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।निरीक्षण टीम ने फल विक्रेताओं को सड़े-गले फलों का विक्रय नहीं करने, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा नियमानुसार ही फलों को पकाने के निर्देश दिए।

बिलासपुर में 13 फल दुकानों की जांच, सड़े-गले फल बेचने पर कार्रवाई (Food Action)
अभियान के दौरान शनिचरी बाजार स्थित जय माता दी फ्रूट भंडार से 10 किलो खराब आम तथा शशि फल भंडार, मंडी से 30 किलो खराब आम पाए गए। अधिकारियों ने मौके पर ही कुल 40 किलो खराब आम का नष्टीकरण कराया।खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सभी व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। विभाग ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Check Also

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, 24 जुलाई को होगी पहली समिति बैठक

First Committee Meeting On July 24: छत्तीसगढ़ में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *