खुशी के माहौल में मौत का खेलः बकरीद के दिन युवक ने पड़ोसी का किया खून, फिर खुद पहुंचा थाने, सुनाई कत्ल की खौफनाक स्टोरी

रुड़की. बकरीद की खुशी के बीच मौत के खेल को अंजाम दिया गया है. एक युवक की चाकू से गोदकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में हड़ंकप मच गया. पल भर में खुशियां मातम में तब्दील हो गई. कत्ल के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है.

बता दें कि पूरा मामला मंगलौर कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा का है. जहां ईद के दिन रियासत ने चाकू से गोदकर अपने पड़ोस में रहने वाले साहिल की हत्या कर दी. हत्या की वारदात को पुरानी रंजिश बताया जा रहा है. घटना के बाद आरोपी बिना देरी किए थाने जा पहुंचा. जहां उसने पुलिस को बताया कि वह खून करके आया है. उसकी बात सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए. जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक की लाश को पीएम के लिए भेज दिया.

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 1 साल पहले नहर में डूबकर उसके बेटे की मौत हो गई थी. उस मामले में मृतक साहिल का नाम भी शामिल था. जिसका गुस्सा उसके अंदर काफी दिनों से था. इसीलिए उसे मौत की नींद सुला दी. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. घटनास्थल के पास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *