Ek Din Teaser: बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं Sai Pallavi, पहली फिल्म Ek Din में Junaid Khan के साथ करेंगी रोमांस …

एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) जल्द ही एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) के साथ अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ (Ek Din) में नजर आने वाेले हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया है. जिसमें जुनैद और साई को एक-दूजे से रोमांस करते देखा जा सकता है. इस फिल्म को थाई फिल्म ‘वन डे’ का रीमेक कहा जा रहा है.

साई के लिए धड़का जुनैद का दिल!
बता दें कि फिल्म ‘एक दिन’ (Ek Din) को एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ही प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म का टीजर आमिर खान टॉकीज के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. जिसमें साई और जुनैद आईने में एक-दूसरे को देखते नजर आ रहे हैं. जिसके बाज जुनैद खान (Junaid Khan) कहते हैं, ‘तुम्हारी मुस्कुराहट मुझे बहुत अच्छी लगती है मीरा. तुम्हारा दिल जीतूंगा या नहीं ये नहीं पता’.

इसके बाद आगे साई पल्लवी (Sai Pallavi) कहती हैं, ‘फिल्मों में कितना जादू होता है न, कितना मैजिकल है. मगर असल जिंदगी में कभी ऐसा नहीं होता.’ जवाब मिलता है. कभी-कभी होता है जादू’. स्क्रिन पर दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री दिख रही है. ये फिल्म 01 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म के निर्देशन की कमान सुनील पांडे ने संभाली है.

साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू
बता दें कि फिल्म ‘एक दिन’ (Ek Din) से साउथ साई पल्लवी (Sai Pallavi) अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. टीजर में उनके बोलने के लहजे में साउथ की लचक महसूस हो रही है. फिल्म के टीजर पर नेटिजन्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है.

Check Also

सगाई टूटी, फिर 26 दिन में लौट आया प्यार! पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने रिश्ते को दिया दूसरा मौका

Prithvi Shaw Akriti Patch Up: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने सगाई तोड़ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *