Gwalior: सरिया चुराने गया चोर पूरी रात खिड़की में फंसा रहा, सुबह मकान मालिक ने देखा तो रह गया हैरान

Gwalior: ग्वालियर से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक चोर चोरी करने गया और खुद की गलती से ही बुरी तरह फंस गया. दीनदयाल नगर इलाके में सरिया चुराने पहुंचे आरोपित का हाथ खिड़की की जाली में इस तरह फंस गया कि वह पूरी रात वहीं खड़ा रहने को मजबूर हो गया. सुबह जब मकान मालिक की नजर उस पर पड़ी तो वह भी हैरान रह गया. मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी.

महाराजपुरा थाने की घटना
ये पूरी घटना महाराजपुरा थाने की है. यहां मनोज कुमार नाम का एक व्यक्ति एक निर्माणाधीन मकान में सरिया चोरी करने के उद्देश्य से घुसा था. मनोज ने कमरे का दरवाजा खोलने के लिए बगल में लगी जाली से अंदर हाथ डाला और दरवाजे की कुंडी खोलने की कोशिश की. लेकिन हुआ ये कि चोर का हाथ जाली के अंदर ही फंस गया

पुलिस ने किया गिरफ्तार
हाथ फंसने के बाद आरोपी ने खुद को छुड़ाने की काफी कोशिश की. लेकिन जाली में फंसा हाथ सूज गया और वह बाहर नहीं निकल पाया. मजबूरी में उसे पूरी रात वहीं खड़े-खड़े बितानी पड़ी. सुबह जब मकान मालिक वहां पहुंचा तो ये सब देखकर हैरान रह गया. उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को बाहर निकाला और गिरफ्तार कर लिया.

सरिया चुराने पहुंचा था चोर
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मनोज कुशवाहा पहले से सरिया चोरी के कई मामलों में शामिल है. उसके खिलाफ महाराजपुरा थाना क्षेत्र में करीब छह केस दर्ज हैं. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है.

Check Also

Raja Raghuvanshi murder case: सुप्रीम कोर्ट में टली सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका पर सुनवाई, 21 जुलाई को आ सकता है फैसला

Raja Raghuvanshi murder case: इंंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्या कांड की मुख्‍य आरोपी सोनम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *