बांदा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रेलरों की आमने सामने भिड़ंत, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

बांदा। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार दो ट्रेलरों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और वाहन के अंदर फंसे तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गई।

दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत
यह पूरा मामला महोबा-बांदा नेशनल हाईवे का है। जहां कबरई से बांदा जा रहे गिट्टी भरे ट्रक और महोबा जा रहे खाली ट्रक की बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि तुरंत आग लग गई और आग के कारण दोनों वाहनों के दरवाजे ऑटोलॉक हो गए। जिसके कारण दोनों ट्रक के चालक-परिचालक अंदर ही फंसे रह गए। इस हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में दोनों ट्रक चालक सुरेश पांडे (55) और सूरज नाथ के साथ क्लीनर सनी की मौत हो गई। यह दुर्घटना ओवरटेक करने के प्रयास में हुई। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

सीएम योगी ने जताया दुख
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांदा सड़क हादसे का संज्ञान लिया है।सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। साथ ही योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Check Also

Indore: इंदौर अग्निकांड में बड़ा अपडेट, परिवार ने की ईवी कार को चार्जिंग पर लगाने की पुष्ट‍ि, कारोबारी के बेटों के बयान दर्ज

Indore News: इंदौर अग्निकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस ने कारोबारी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *