Breaking News

Hooliganism at CIMS: हिंदूवादी नेता ने साथियों संग गार्ड को पीटा, NICU में जबरन घुसने पर हुआ विवाद, CCTV आया सामने….

बिलासपुर से एक बेहद हैरान करने वाली और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली तस्वीर सामने आई है। (Hooliganism at CIMS) यहाँ के सिम्स (CIMS) अस्पताल में एक हिंदूवादी नेता और उनके साथियों ने सुरक्षा में तैनात गार्ड के साथ जमकर मारपीट की है। पूरी घटना का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसमें नेताजी और उनके समर्थक गार्ड के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते साफ नजर आ रहे हैं।

गाली-गलौज और हंगामे से सहमे मरीज (Hooliganism at CIMS)
बताया जा रहा है कि हिंदूवादी नेता रामसिंह ठाकुर अपने कुछ साथियों के साथ अस्पताल में भर्ती किसी मरीज के परिजन से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बेहद संवेदनशील इलाके यानी एनआईसीयू (NICU) में जबरन घुसने की कोशिश की। जब वहाँ तैनात सुरक्षाकर्मी ने उन्हें नियमों का हवाला देते हुए अंदर जाने से रोका, तो नेताजी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने नियमों का पालन करने के बजाय सुरक्षाकर्मी पर ही हाथ साफ कर दिया और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा। इस पूरी घटना के बाद से अस्पताल स्टाफ में भारी आक्रोश है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है

Check Also

आरंग नगर पालिका की बैठक में बस स्टैंड मुद्दे पर हंगामा: पक्ष-विपक्ष ने अध्यक्ष को घेरा, 10 दिन का अल्टीमेटम

आरंग नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक बस स्टैंड निर्माण के मुद्दे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *