भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल, शहर के कई इलाकों में लोग परेशान

तेज गर्मी के बीच शहर में बार-बार बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 43 डिग्री तापमान में दिन के साथ-साथ रात में भी बिजली बंद रहने से उपभोक्ता बेहाल हैं। विभाग द्वारा मेंटनेंस के नाम पर की जा रही कटौती से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

तार टूटने और फॉल्ट से लंबा बिजली संकट
तिफरा क्षेत्र में सुबह से ही बिजली बाधित रही। सुबह करीब 11 बजे तार टूटने के कारण करीब 2 घंटे सप्लाई बंद रही। इसके बाद दोपहर में 11 केवी लाइन में फॉल्ट आने पर केबल बदलने के लिए फिर बिजली काटी गई, जिससे रात 9 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।

कई इलाकों में दिनभर ट्रिपिंग जारी
गोलबाजार, शनिचरी, विद्या नगर, व्यापार विहार और गोंड़पारा जैसे क्षेत्रों में सुबह से शाम तक बिजली की आंखमिचौली जारी रही। उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली जाने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सबस्टेशन की खराबी बनी वजह
बताया जा रहा है कि 33 केवी शनिचरी सबस्टेशन में खराबी आने के कारण दोपहर 12 से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके अलावा शाम के समय भी कई बार आधे-आधे घंटे के लिए बिजली कटौती होती रही, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया।

Check Also

मां-बेटे के विवाद में समझाइश देना दामाद को पड़ा भारी, ससुर ने ब्लेड से किया हमला

बिलासपुर : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान दामाद पर ससुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *