दिल्ली में AC ब्लास्ट से घर में लगी आग, पूर्व IAS अधिकारी की मौत, CCI के चेयरमैन रह चुके थे धनेंद्र कुमार

Delhi: दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास में अचानक घर पर लगा एक एसी ब्लास्ट हो गया. जिसमें 1968 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई. धनेंद्र कुमार विश्व बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, एसी फटने के बाद घर पर आग लग गई, जिसमें पूर्व आईएएस की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया. बेटे का गंभीर हालत में इलाज जारी है. घटना के दौरान उनके घर पर धनेंद्र कुमार, उनकी पत्नी मंजू गर्ग, बेटा और दो घरेलू कर्मचारी मौजूद थे. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है.

शुरुआती जांच में हादसे को लेकर दमकल कर्मियों ने एसी के इंडोर यूनिट में धमाका होना बताया. हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि हादसा किन वजहों से हुआ है. पुलिस के अनुसार, यह हादसा बुधवार की देर रात करीब 11:18 बजे पुलिस को आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंची. इस दौरान घर पर धनेंद्र कुमार, उनकी पत्नी मंजू गर्ग, बेटा और दो घरेलू कर्मचारी मौजूद थे और घर पर धुआं भरा हुआ था. जिसकी वजह से परिवार के लोग बाहर नहीं निकल सके.

शरीर पर जलने के नहीं मिले निशान
आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए करीब 1.40 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस के मुताबिक, धनेंद्र कुमार के शरीर पर किसी प्रकार के जलने के निशान नहीं मिले हैं. आग लगने की वजह से धुआं अंदर चला गया, जिसकी वजह से हालत गंभीर हो गई और उन्हें इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. पूर्व आईएएस धनेंद्र कुमार ने केंद्र सरकार से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन किया है.

वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रह चुके धनेंद्र कुमार
पूर्व आईएएस धनेंद्र कुमार ने अपने शुरुआती प्रशासनिक करियर में हरियाणा के करनाल और जींद जिले में डिप्टी कमिश्नर रहे हैं. इसके बाद उन्होंने लेबर कमिश्नर, रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटीज और डायरेक्टर ऑफ इंडस्ट्रीज जैसे अहम पदों पर काम किया. जब से उन्होंने केंद्र की कमान संभाली तो रक्षा मंत्रालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, और संस्कृति मंत्रालय में सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दीं. इसके अलावा वे नवंबर 2005 से जनवरी 2009 तक वे वर्ल्ड बैंक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे हैं.

Check Also

अडानी के खिलाफ अमेरिकी केस पर लगा ब्रेक, रिश्वतखोरी के आरोपों से मिली कानूनी राहत

Gautam Adani News: ब‍िजनेसमैन गौतम अडानी को अमेरिका में चल रहे एक केस में बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *