‘कांग्रेस पता नहीं क्यों बर्दाश्त करती है’, राहुल गांधी के बयान पर CM मोहन यादव का रिएक्शन, बोले- ये समूचे लोकतंत्र का अपमान

CM Mohan Yadav Reaction: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. पीएम नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सीएम ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के मुंह से ऐसी भाषा समूचे लोकतंत्र का अपमान है. लोकतंत्र में दो बड़े पद हैं एक पक्ष और दूसरा विपक्ष. पक्ष का पद प्रधानमंत्री का होता है.

उन्होंने आगे कहा कि आप नीतिगत बात करो तो समझ में आती है. जिस तरीके की भाषा बोल रहे हैं, उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. कांग्रेस पार्टी को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए. ये लोकतंत्र की भाषा कतई नहीं हो सकती है. कांग्रेस पता नहीं क्यों इनको बर्दाश्त करती है.

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि RSS के कार्यकर्ता आएंगे तो वे पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की बात करेंगे. आप उनके मुंह पर कहना प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और बीजेपी गद्दार हैं. आपने देश को बेचने का काम किया, संविधान पर हमला किया, आंबेडकर पर हमला किया और गांधी जी पर आक्रमण किया. इन बातों को आप खुलकर कह दीजिएगा.

बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान की निंदा की
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से लेकर एमपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी के बयान की निंदा की है. नेता प्रतिपक्ष को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लगातार चुनावों में मिल रही पराजय के कारण हताशा और निराशा अब उनके आचरण एवं बयानों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी है. जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने की पीड़ा ही उन्हें इस प्रकार के गैरजिम्मेदाराना एवं तथ्यहीन बयान देने के लिए प्रेरित कर रही है.

Check Also

Indore: अस्‍पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल, स्टाफ ने भागकर बचाई जान

Indore News: इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्‍पताल में मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण रहा. अस्‍तपाल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *