चेकपोस्ट पर अवैध वसूली का खेल, खुलेआम परिवहन विभाग के आरक्षक मांग रहे रिश्वत, खूब फल-फूल रहा खाकी वर्दी वालों का कारोबार

बड़वानी। मध्यप्रदेश में चेकपोस्टों पर अवैध वसूली का खेल धड़ल्ले से जारी है। सरकार ने भले ही चेकपोस्ट बंद कर दिए हैं, लेकिन नजारे नहीं बदले हैं। ताजा मामला बड़वानी जिले के सेंधवा से सामने आया है, जहां नेशनल हाईवे-52 पर बालसमुद चेक पोस्ट आरटीओ आरक्षकों ट्रक चालकों से पैसे लेते वीडियो सामने आया है। यहां दो परिवहन आरक्षकों का ट्रक ड्राइवरों से गाड़ी पास कराने के लिए अवैध वसूली करते हुए वीडियो शुक्रवार को सामने आया।

हालांकि वीडियो सामने आने के बाद ग्वालियर परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने चेक पोस्ट पर तैनात दोनों आरक्षक देवेंद्र दांगी और नरेंद्र बरखड़े को निलंबित कर दिया है। दोनों को ग्वालियर में अटैच किया है। वीडियो में आरटीओ की पट्टी लगी स्कॉर्पियो कार नंबर एमपी 09 एई 7776 में सिर्फ दो आरक्षक टीएसआई या आरटीआई नहीं हैं। 500 रुपये के लिए धमका रहा परिवहन आरक्षक आरटीआई वीरेश तुमराम का चचेरा भाई नरेन्द्र बरखड़े है।

आरक्षक वीडियो में कहता दिख रहा है कि 500 रुपये तो देने पड़ेंगे, नहीं तो ई-चालान बना दूंगा। हालांकि इस पूरे मामले में परिवहन आयुक्त द्वारा दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। लेकिन आरटीओ कर्मचारी द्वारा लगातार वाहन चालकों से अवैध वसूली के मामले सामने आने लगे हैं।

Check Also

टूरिस्ट हब बनेगा बाबा नीब करौरी धाम, फिरोजाबाद में हो रहा कन्वेंशन सेंटर का निर्माण, आधुनिक सुविधाएं की जा रही विकसित

फिरोजाबाद। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार फिरोजाबाद स्थित बाबा नीब करौरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *