Breaking News

Naxal Surrender: 1 करोड़ के इनामी CC मेंबर रामदेर ने डाले हथियार, खैरागढ़ में 11 साथियों के साथ किया सरेंडर

Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ से नक्सलियों को लेकर बड़ी खबर है. खैरागढ़ में CC मेंबर रामदेर मज्जी समेत 12 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है. सभी नक्सलियों ने हथियार के साथ बकर कट्टा थाने में आत्मसर्मपण किया. इन 12 नक्सलियों में 6 महिला नक्सली भी शामिल हैं.

रामदेर समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर
खैरागढ़ जिले केबकर कट्टा थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव में आज (8 दिसंबर) सुबह-सुबह 12 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है. सभी 12 नक्सलियों ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया है. इनमें 1 करोड़ का इनामी CC मेंबर रामदेर मज्जी भी शामिल है. सरेंडर करने वालों में CCM, DVCM, ACM व PM स्तर के सदस्य शामिल हैं. इनमें से कई के खिलाफ गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल होने के आरोप रहे हैं.

  • रामदेर मज्जी – CCM – AK47
  • चंदू उसेंडी – DVCM – 30 कार्बन
  • ललिता – DVCM – कुछ नहीं
  • जानकी – DVCM – इंसास
  • प्रेम – DVCM – AK47
  • रामसिंह दादा – ACM – 303
  • सुकेश पोट्टम – ACM – AK47
  • लक्ष्मी – PM – इंसास
  • शीला – PM – इंसास
  • सागर – PM – SLR
  • कविता – PM – 303
  • योगिता – PM – कुछ नहीं

1 करोड़ का इनामी रामदेर
CC मेंबर रामदेर पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था. हिडमा के बाद वह छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा नक्सली लीडर था, जिसने अपने हथियार डाल दिए हैं.

Check Also

Rakhi 2026: रक्षाबंधन पर धान, धनिया के फल से सजेंगी भाई की कलाईयां, मुंगेली में बने अनोखी राखी की हो रही चर्चा

Paddy Coriander Seeds Rakhi Innovation: राखी का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में तरह-तरह की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *