बिलासपुर न्यायधानी के गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम में (Indian Muslim Premier League) आज ‘बिलासपुर यूथ एंड वेलफेयर एसोसिएशन’ के तत्वावधान में इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग (IMPL) सीजन-2 का भव्य शुभारंभ हुआ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी के लिए आयोजित इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर पूजा विधानी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल और फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष प्रिंस भाटिया ने शिरकत की।
सैय्यद शेखानी के पंजे से जीनत वॉरियर्स की धमाकेदार जीत, (Indian Muslim Premier League)
आयोजन समिति के अध्यक्ष तौसीफ खान ने बताया कि इस प्रतिष्ठित लीग में कुल 16 टीमें अपनी किस्मत आजमा रही हैं। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला एसबी लायन और जीनत अल्टीमेट वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें जीनत अल्टीमेट वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसबी लायन की टीम निर्धारित 8 ओवरों में केवल 56 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी जीनत अल्टीमेट वॉरियर्स ने आक्रामक रुख अपनाते हुए बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया और 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की।
मैच के हीरो सैय्यद शेखानी रहे, जिन्होंने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और शहर का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter