Breaking News

Bihar News: बाइक सवार 3 अपराधियों ने हथियार दिखाकर गल्ला दुकान में की लूटपाट, घटना सीसीटीवी में कैद

रोहतास: खबर सासाराम से है, जहां दिनदहाड़े कोचस में बाइक सवार 3 अपराधियों ने हथियार के बल पर एक गल्ला कारोबारी के दुकान में घुसकर रुपए रखने वाला बॉक्स लेकर फरार हो गए. यह पूरा घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसमें एक बाइक पर सवार 3 लोग आते हैं, जिसमें से दो अपराधी दुकान में घुसते हैं तथा पिस्तौल का भय दिखा कर गल्ला दुकानदार से रुपए का बॉक्स गल्ला लेकर भाग जाते हैं.

इलाके में फैली सनसनी
दुकानदार कुंदन केसरी ने बताया कि गाल में 40 हजार से 45 हजार रुपए नगद थे. इन लोगों ने बताया कि भागते समय अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की है. सूचना पर एसडीपीओ-2 कुमार वैभव मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया, लेकिन जिस तरह से अपराधी दिनदहाड़े दिन के 2 बजकर 45 मिनट पर वारदात को अंजाम देकर निकल गए. इससे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Check Also

मप्र में प्रमोशन की शर्तों में एकमुश्त छूट की मांग: अगली DPC में बाहर होंगे लाखों एम्प्लॉइज, अधिकारी-कर्मचारी संघ ने कहा- सितंबर 2026, जनवरी 2027 में मिले ड्यू पदोन्नति

MP Promotion 2026: मध्यप्रदेश के करीब 1 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *