रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! कार विद्युत पोल से टकराई, 2 लोगों की मौके पर मौत

Fatehpur Road Accident: जिले मे रफ्तार का कहर देखने को मिली। जहां एक तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

दो लोगों की मौके पर मौत
यह पूरा मामला जिले के अशोथर थाना का है। जहां पुरबुजुर्ग गांव के पास बारात से वापस लौट रहे कार सवार लोग सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना से दोनों पक्षों के परिवारों में मातम का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Check Also

4 सेकंड तक हवा में बेकाबू विमान, फुकेट-दिल्ली टर्बुलेंस वाली फ्लाइट की जांच में क्या निकला?

Flight Uncontrollable For Seconds: एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में 4 अगस्त को बड़ी दुर्घटना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *