अरविंद केजरीवाल बनने की राह पर कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके? किस वजह से हो रही है चर्चा

Cockroach Janata Party Protest: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान पर एक बार फ‍िर लंबे समय बाद कोई प्रदर्शन हर किसी की जुबान पर है. पूरे देश की निगाहें कॉकरोच जनता पार्टी के इस प्रदर्शन पर हैं. फाउंडर अभिजीत दीपके भी मौजूद हैं, जो कि आज सुबह ही अमेरिका से इंडिया आए हैं. जंतर मंतर पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए हैं. जहां वे शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं. कहा यह भी जा रहा है कि दीपके अरव‍िंद केजरीवाल बनने की राह पर हैं.

अभ‍िजीत दीपके को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि वह भी अरव‍िंद केजरीवाल की तरह ही राजनीति में एंट्री की तैयारी कर रहे हैं. जिस तरीके से अरव‍िंद केजरीवाल ने नौकरी छोड़कर संव‍िधान का सहारा लेते हुए अन्‍ना आंदोलन से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी. ठीक उसी तरह आज दिल्‍ली एयरपोर्ट पर दीपके भी नजर आए. उनके हाथों में बाबा साहेब ऑटोबायोग्राफी थी.

जंतर-मंतर पर CJP का आज पहला प्रदर्शन है. यह प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक और CBSE, CUET SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ है. पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है.

आंदोलन के बाद बनी पार्टियां
देश में पहले भी ऐसी कई पार्टियां हैं जो आंदोलन यानी कि सड़क पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद बनी हैं. जिनमें से कई आज बहुत अच्छी हालत में हैं. हालांकि कॉकरोच जनता पार्टी पॉलिटिकल पार्टी बनेगी या नहीं फिलहाल यह तय नहीं है. मतलब यह कि राजनीतिक भविष्‍य क्‍या होगा इसका कुछ भी पता नहीं है. लेकिन देश में 6 ऐसी पार्टियां रहीं, जो केंद्र और राज्य की मौजूदा सरकार का विरोध करके चर्चा में आईं और राजनीति पार्टी बन गईं. इनमें आम आदमी पार्टी, टीआरएस, बीएसपी, जनता पार्टी, जेएमएम जैसी पार्टियां शामिल हैं.

सोशल मीडिया के बाद जमीन पर उतरी पार्टी
कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत तो वैसे देश की चीफ जस्टिस की एक टिप्‍पणी के बाद हुई थी, जिसमें उन्‍होंने बेरोजगार युवाओं को कोकरोच कहा था. इसी के बाद से ही इसकी शुरुआत हुई थी. इंस्टाग्राम, फेसबुक और X पर करोड़ों लोगों का साथ पार्टी को मिला था. तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से कहा गया था कि यह केवल सोशल मीडिया वाली पार्टी है. इसके बाद अब यह जमीन पर उतरी है तो देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या फैसला पार्टी को लेकर लिया जाता है.

Check Also

VIP पास पर रोक, गणनास्थल की निगरानी… राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद कई बड़े बदलाव

Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद कई बड़े बदलाव किए गए हैं. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *