Kenda Valley accident: बिलासपुर की केंदा घाटी में भीषण सड़क हादसा; कोयला लदा अनियंत्रित ट्रेलर पलटने से दो की मौत

बिलासपुर जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र में आने वाली केंदा घाटी में (Kenda Valley accident) एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहाँ कोयले से लदा एक भारी-भरकम ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में वाहन के चालक और परिचालक (हेल्पर) की मौके पर ही दबने से मौत हो गई।

चालक और परिचालक ने मौके पर ही तोड़ा दम, (Kenda Valley accident)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब ट्रेलर कोयला लोड करके केंदा घाटी की ढलान उतर रहा था; इसी दौरान संभवतः ब्रेक फेल होने या तीखे मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन बेकाबू हो गया और सीधे सड़क किनारे जा पलटा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह पिचक गया, जिससे अंदर मौजूद ड्राइवर और हेल्पर को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। सूचना मिलते ही बेलगहना पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जाँच की जा रही है।

Check Also

Kondagaon Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, आर्मी जवान की मौत; 6 घायल, दो की हालत गंभीर

फरसगांव। फरसगांव थाना क्षेत्र के गट्टीपलना मोड़ पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *