राज्योत्सव 2025: पीएम के स्वागत की तैयारियों का डिप्टी सीएम साव के साथ मंत्री ओपी चौधरी ने लिया जायजा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर सरकार भव्य आयोजन करने जा रही है. नवा रायपुर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. आयोजन की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जायजा लिया.

नवा रायपुर के राज्योत्सव ग्राउंड में आयोजन की तैयारी का जायजा लेने के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ ओपी चौधरी के अलावा मंत्री केदार कश्यप, मंत्री टंकराम वर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर की रात्रि राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और अगले दिन कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इस दौरान नए विधानसभा भवन के लोकार्पण और राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर सभाएं होंगी. राज्योत्सव का आयोजन रायपुर के अलावा सभी जिला मुख्यालयों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम (2 से 4 नवंबर 2025) के रूप में किया जाएगा.

25 वर्षों की विकास यात्रा
राज्योत्सव का थीम “25 वर्षों की विकास यात्रा (Journey of 25 Years)” रहेगा. इस थीम के तहत राज्य के सभी जिलों में विभागीय उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा. प्रत्येक जिला मुख्यालय में 2 से 4 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभागों की प्रदर्शनियाँ लगाई जाएंगी, जिनमें राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा.

स्थानीय कलाकार देंगे प्रस्तुति
स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया जाएगा. शासन ने निर्देश दिया है कि ये कार्यक्रम शालीन और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हों, किसी प्रकार की अभद्रता या आपत्तिजनक प्रस्तुति नहीं होनी चाहिए.

Check Also

छत्तीसगढ़ को दशहरे पर रेलवे का तोहफा! रायपुर से रावघाट ₹55 और कुरूद ₹20 में पहुंचें, जानिए नई ट्रेनों की डिटेल

Raipur to Raoghat-Kurud train: रेलवे ने विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *