जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज के इंटर्न की हड़ताल: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, काली पट्टी बांध कर की नारेबाजी, सीनियर डॉक्टर्स भी समर्थन में आए

Jagdalpur Medical Interns Strike: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज में पदस्थ इंटर्न ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार, 4 अगस्त को हड़ताल पर हैं। एक दिन पहले यानी सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया था। इन इंटर्न डॉक्टर्स की मांग कि उनका स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार रुपए किया जाए। अभी इंटर्न को 16 हजार रुपए महीना मिल रहा है।

नारेबाजी, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के मैन गेट पर पहुंचकर इंटर्न डॉक्टरों ने नारेबाजी की और स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हम लोगे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से लेकर सभी जिम्मेदारों को अपनी परेशानी बता चुके हैं। फिर भी उनके कानों पर जूं नहीं रेंग रहा है।

इंटर्न डॉक्टर के प्रदर्शन की तस्वीरें
जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज में पदस्थ इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए।

इंटर्न के समर्थन में सीनियर डॉक्टर
इंटर्न की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग का समर्थन करने सीनियर डॉक्टर्स भी उनके साथ हड़ताल में शामिल हो गए हैं।

मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं गड़बड़ाईं
सवा सौ के करीब इंटर्न और सीनियर डॉक्टर्स के काम बंद हड़ताल से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं गड़बड़ाने लगी हैं। मरीजों का ठीक से इलाज नहीं हो पा रहा है। कई मरीजों को बिना दिखाए ही लौटना पड़ा है।

Check Also

गोंडा में चोरी के शक में नाबालिगों पर सितम, खंभे से बांधकर पीटा; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *