स्कूटी से मौत की ओर! सामने से आ रही ट्रक से जा भिड़ी गाड़ी, मौके पर ही युवक ने तोड़ा दम

चंदौली. मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटारिया फेज-1 सर्विस रोड पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को मॉर्च्यूरी में सुरक्षित रखवा दिया है.

जानकारी के मुताबिक ट्रक कटारिया से फेज-1 सर्विस रोड की ओर जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी ट्रक से जा भिड़ी. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार 27 वर्षीय युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. इधर हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया. मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है. पुलिस के अनुसार स्कूटी पर मध्य प्रदेश का नंबर अंकित है, जिसके आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है. इस संबंध में औद्योगिक नगर चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि युवक के शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है और पहचान के प्रयास जारी हैं. पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है.

Check Also

MP DA Hike: दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार दे सकती है 12 लाख कर्मचारियों को तोहफा, 5% DA बढ़ने की चर्चा

Salary Hike Before Diwali: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी खुशखबरी मिलने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *