Breaking News

मंत्री विजयवर्गीय ने मंच से CM से की वन विभाग की शिकायत: बोले– जितना सहयोग चाहिए था, उतना नहीं मिला, विदेश जाने से पहले दें निर्देश

इंदौर। शहर में वृक्षारोपण अभियान के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से वन विभाग की शिकायत की। उन्होंने कहा कि शहर में अब तक 7 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके और प्रतिदिन विभिन्न विभागों द्वारा पौधे रोपे जा रहे हैं, लेकिन इस अभियान में वन विभाग का सहयोग निराशाजनक रहा है।

मंच से संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा, “जितना सहयोग वन विभाग से मिलना चाहिए था, उतना नहीं मिला। मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करूंगा कि विदेश जाने से पहले वन विभाग को इस विषय में स्पष्ट निर्देश देकर जाएं।” उन्होंने यह भी कहा कि इंदौर में हरियाली बढ़ाने के लिए जनता और अन्य विभागों की भागीदारी सराहनीय रही है, लेकिन वन विभाग की उदासीनता अभियान की गति में बाधा बन रही है। विजयवर्गीय के इस बयान से कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच हलचल देखी गई। मंत्री के इस तेवर को वन विभाग की कार्यशैली पर सीधा असंतोष माना जा रहा है।

Check Also

MP DA Hike: दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार दे सकती है 12 लाख कर्मचारियों को तोहफा, 5% DA बढ़ने की चर्चा

Salary Hike Before Diwali: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी खुशखबरी मिलने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *