ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर PM मोदी ने सोशल मीडिया DP बदली, सेना ने जारी किया वीड‍ियो

Operation Sindoor Anniversary: भारत ने आज ही के दिन ठीक एक साल पहले 7 मई 2025 को पहलगाम में निहत्थे नागरिकों पर हुए कायराना हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के जरिए ल‍िया था. इस ऑपरेशन में भारत ने आधुनिक युद्धकला के उन तमाम हथियारों का इस्तेमाल किया था. इसी के जरिए पाकिस्तान में मौजूदा आतंकी और उनके ठिकानों को तबाह किया गया था. अब ऑपरेशन सिंदूर के एक साल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऑपरेशन स‍िंदूर की ही तस्वीर लगाई है.

देश में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल दी. नई DP के जरिए उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, साहस और आतंकवाद के खिलाफ देश की निर्णायक कार्रवाई को श्रद्धांजलि दी.

पीएम मोदी का यह कदम पिछले साल हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की याद में उठाया गया, जिसे पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था. इस सैन्य अभियान में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी.

पीएम मोदी ने एक साल पूरे होने पर क्‍या कहा?
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि देश कभी भी आतंक के खिलाफ लड़ाई को नहीं भूलेगा और भारतीय सेना ने जिस साहस और सटीकता के साथ जवाब दिया, वह पूरे राष्ट्र के लिए गर्व की बात है. इसी मौके पर कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने भी अपनी सोशल मीडिया DP बदलकर सेना को सम्मान दिया.

पीएम मोदी ने संस्‍कृत में एक श्‍लोक भी लिखा उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत। यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्।।

सेना की तरफ से जारी किया गया वीडियो
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह के सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों को तबाह किया था. इसके साथ ही उन हथियारों को भी दिखाया गया है जिनकी मदद से ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था. साथ ही सेना ने कहा कि भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया सुनियोजित और पूरी तरह से सटीक है. भारत अपनी संप्रभुता और अपने लोगों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को नमन- राजनाथ
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ पर रक्षा मंत्री राजनाथ स‍िंह ने कहा कि हम अपने सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को नमन करते हैं, जिनका साहस और समर्पण राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करता आ रहा है. इस ऑपरेशन के दौरान उनके कार्यों में बेजोड़ सटीकता, सेवाओं के बीच सहज तालमेल और गहरा समन्वय देखने को मिला, जिसने आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का एक सशक्त प्रतीक है. यह दर्शाता है कि जब भी देश पर कोई संकट आता है, तो हमारे सशस्त्र बल निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं. यह भारत की #आत्मनिर्भरता की ओर निरंतर प्रगति का भी एक प्रमाण है, जो हमारी क्षमताओं को बढ़ाते हुए हमारी सहनशक्ति को भी सुदृढ़ करता है.

Check Also

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा, 1600 डिग्री का खौलता स्टील गिरा, 8 मजदूरों की हुई मौत

Visakhapatnam Steel Plant Accisdent: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा हो गया. राष्ट्रीय इस्पात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *