Raipur एयरपोर्ट पर मचा बवाल… IndiGo एयरलाइंस की फ्लाइट में देरी से यात्री नाराज, देर रात जमकर किया हंगामा

Raipur Airport News: देश भर के अलग-अलग शहरों से उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रद्द हो रही हैं. साथ ही कई फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं, जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच रायपुर एयरपोर्ट पर भारी बवाल हो गया. 4 दिसंबर के देर रात तक फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्री नाराज हो गए और एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया.

यात्रियों का फूटा गुस्सा
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से बैंगलोर, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता समेत कई शहरों की इंडिगो की फ्लाइटें उड़ान नहीं भर पाईं. फ्लाइट में देरी होने के कारण एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंसे रहे. लंबे इंतजार के बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा.

यात्रियों को नहीं दी गई जानकारी
यात्रियों का आरोप है कि इंडिगो एयरलाइंस की ओर से ने न तो समय पर फ्लाइट कैंसिलेशन की जानकारी दी गई और न ही देरी के बारे में पहले बताया गया. अचानक काउंटर पर पता चलने से लोग अपनी बुकिंग, मीटिंग और आगे की यात्रा को लेकर परेशान हो गए. वहीं, वेटिंग एरिया में भी भारी भीड़ हो गई. कई यात्री चिल्ला-चिल्लाकर इंडिगो स्टाफ और एयरपोर्ट प्रशासन से बहस करते नजर आए.

550 से ज्यादा उड़ानें रद्द
4 दिसंबर को देश के अलग-अलग शहरों से इंडिगो एयरलाइंस की 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द रहीं. इनमें दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद से 191 उड़ानें शामिल हैं. वहीं, फ्लाइट कैंसल और उड़ान में देरी होने के कारण एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर्स की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली. लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा और अनिश्चितता के कारण भारी परेशानी भी हुई. इसके लिए एयरलाइंस ने यात्रियों से माफी मांगी है.

यात्रियों को होना वाली परेशानी को देखते हुए कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर सभी यात्रियों से माफी मांगी है. कंपनी की ओर से कहा गया- ‘पिछले दो दिनों में हमारे नेटवर्क में बड़ा व्यवधान आया है. हम यात्रियों और सभी हितधारकों से खेद व्यक्त करते हैं. हम MoCA, DGCA, BCAS, AAI और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स के साथ मिलकर स्थिति को जल्द सामान्य करने में जुटे हैं.’

Check Also

Aaj Ka Rashifal 9 November 2026: आज का राशिफल, जानें 12 राशियों का भविष्य

Aaj Ka Rashifal 9 November 2026: 9 नवंबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *