Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट

Petrol-Diesel Prices: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं. दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसकी वजह से तनाव बढ़ गया. दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ते ही कच्चे तेल ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. अब ऐसे में लोगों के मन में एक ही सवाल पैदा हो रहा है कि क्या पेट्रोल-डीजल के भी दाम बढ़ेंगे? फिलहाल, सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई बदलाव नहीं किया है. जानें आज कितने रुपए लीटर मिलेगा पेट्रोल-डीजल.

हालांकि, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भी सरकारी तेल कंपनियों ने कीमत नहीं बढ़ाए हैं. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol And Diesel Prices In India) प्रतिदिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं. ऐसे में अगर आप भी अपनी गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो ताजा रेट जरूर चेक कर लें.

आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

अमेरिका और ईरान के बीच शुरू जंग का असर अब ग्लोबल मार्केट पर दिखने लगा है. आज सोमवार को कच्चे तेल की कीमत में उछाल आया है. शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत करीब 69 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई थी, जो अब बढ़कर 73.39 डॉलर प्रति बैरल हो गई.

Check Also

भीख मांगते-मांगते उम्र बीत गई… पीछे छोड़ गई करोड़ों! महिला भिखारी की मौत के बाद घर से मिला 30 बोरी कैश

Money Found After Death: कर्नाटक से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *