गांधी जयंती 2025: महात्मा गांधी को पीएम नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री पारंपरिक पोशाक में राजघाट पहुंचे और बापू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कुछ क्षण मौन रहकर गांधीजी के आदर्शों-अहिंसा, सत्य और सादगी को नमन किया।

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा: गांधी जयंती पर मैं बापू को शत-शत नमन करता हूं। उनका जीवन और विचार आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। प्रधानमंत्री के साथ कई अन्य केंद्रीय मंत्री, राजनीतिक नेता और गणमान्य व्यक्ति भी राजघाट पहुंचे और बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

2 अक्टूबर को हर वर्ष महात्मा गांधी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। गांधीजी का जन्म 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। यह दिन भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस (International Day of Non-Violence) के रूप में भी मनाया जाता है। देशभर में इस अवसर पर प्रार्थना सभाएं, स्वच्छता अभियान और गांधीजी के विचारों से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं।

Check Also

MP में भर्ती परीक्षा नियमों का नया सिस्टम! साल में 3 बार होंगे एग्जाम, ‘स्कोर कार्ड’ से मिलेगी नौकरी

MP Government Job New Rule: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती परीक्षा प्रक्रिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *