Breaking News

Raipur: नगर निगम ने 1 दिन में वसूला 1.33 करोड़ रुपये से ज्यादा टैक्स, Tax चोरी के मामले में कई संपत्तियों को किया सील

Raipur: टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ रायपुर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है. रायपुर नगर निगम की टीम ने मात्र एक दिन में 634 संपत्तियों से 1.33 करोड़ रुपए से ज्यादा का टैक्स वसूली की. इतना ही नहीं निगम ने बकाया टैक्स नहीं चुकाने वालों पर बड़ा कार्रवाई करते हुए जोन-6 की टीम ने चार आवासीय-सह-व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया. निमग की कार्रवाई के दौरान एक संपत्तिधारक ने मौके पर ही 33 हजार रुपए से अधिक का भुगतान किया है.

जोनवार वसूली में जोन-10 सबसे आगे
निगम ने जानकारी दी है कि 25 जून को की गई कार्रवाई के दौरान कुल 1 करोड़ 33 लाख 20 हजार 17 रुपये की राजस्व वसूल किया गया. जोनवार वसूली में जोन-10 सबसे आगे रहा, जहां 103 संपत्तियों से 22.11 लाख रुपए वसूले गए. वहीं जोन-7 ने 16.12 लाख रुपए, जोन-8 ने 13.51 लाख रुपए और जोन-2 ने 13.36 लाख रुपए की वसूली की.

बकायदरों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई जारी रहेगी-नगर निगम
नगर निगम ने संकेत दिए है कि बकायदरों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई चलती रहेगी. दूसरी तरफ निगम की तरफ बकायादारों के लिए टैक्स भरने में 6.25 प्रतिशत छूट का भी ऐलान किया है. निगम ने सभी टैक्स पेयर्स से अपील की है कि 30 जून तक वे अपना संपत्ति कर जमा कर विशेष छूट का लाभ उठाएं.

6.25 प्रतिशत की छूट
दरअसल वित्तीय वर्ष 2026-27 का संपत्तिकर एकमुश्त जमा करने वाले नागरिकों को 6.25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, ये राहत निगम की तरफ से सभी टैक्सपेयर्स को दी जा रही है. इसका लाभ उठाने के लिए 30 जून तक करदाता टैक्स का भुकतान कर सकते हैं.

Check Also

Raigarh Crime: इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण! आंखों पर पट्टी बांधकर ₹1 लाख UPI से ट्रांसफर, 24 घंटे में एक आरोपी हिरासत में

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र में इवनिंग वॉक पर निकले एक कॉलेज प्रोफेसर के अपहरण का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *