Breaking News

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, 24 जुलाई को होगी पहली समिति बैठक

First Committee Meeting On July 24: छत्तीसगढ़ में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. राज्य में UCC का खाका और कानूनी प्रारूप (ड्राफ्ट) तैयार करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की पहली औपचारिक बैठक 24 जुलाई को तय की गई है.

UCC को लेकर 24 जुलाई को होगी पहली समिति बैठक
जानकारी के मुताबिक, इस हाई-लेवल कमिटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त जस्टिस रंजना देसाई कर रही हैं. कमिटी के अन्य मुख्य सदस्यों में उत्तराखंड के पूर्व IAS अधिकारी शत्रुघ्न सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी MK रावत, सीनियर एडवोकेट मोहन पवार और रिटायर्ड प्रिंसिपल ज्योति रानी सिंह शामिल हैं. गठित उच्चस्तरीय समिति की पहली बैठक 24 जुलाई को दोपहर 12 बजे मुख्य सचिव विकास शील के कक्ष में आयोजित होगी.

बैठक में क्या-क्या होगा?

  • इस बैठक में मौजूदा कानूनी ढांचे और राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की संभावनाओं का विस्तार से अध्ययन किया जाएगा.
  • समिति शादी, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार, संपत्ति के अधिकार और दत्तक ग्रहण जैसे अहम मुद्दों को शामिल करते हुए एक विस्तृत ड्राफ्ट तैयार करेगी.
  • इसके बाद समिति अपनी सिफारिशें राज्य सरकार को सौंपेगी, जो आगे की कार्रवाई तय करेगी.
  • इस बैठक को छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की दिशा में पहला औपचारिक और अहम कदम माना जा रहा है.

Check Also

Raipur News: बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को अंतिम सांस तक उम्रकैद, फास्ट ट्रैक कोर्ट का सख्त फैसला

Raipur News: रायपुर अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *