Breaking News

कार्तिकेय चौहान के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे राहुल गांधी: एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है मानहानि मामला

जबलपुर। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाईकोर्ट पहुंचे। राहुल गांधी के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में मानहानि मामला चल रहा है। राहुल गांधी ने मानहानि मुकदमे को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी
दरअसल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने मानहानि मुकदमा दायर किया था। राहुल गांधी की याचिका पर 1 हफ्ते बाद सुनवाई होगी। एमपी एमएलए कोर्ट राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी कर चुका है। याचिका में आरोप है कि राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना ही मुकदमा दर्ज किया गया।

पनामा पेपर्स लीक में कार्तिकेय चौहान का नाम
राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स लीक में कार्तिकेय चौहान का नाम लिया था। 2018 में चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने बयान दिया था। राहुल गांधी के बयान के खिलाफ कार्तिकेय चौहान ने भोपाल MPMLA कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। राहुल गांधी ने झाबुआ में एक सभा में पनामा पेपर्स लीक में शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय का नाम लिया था।

Check Also

बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके, 5.3 तीव्रता से कांपी धरती; पंखे और पलंग हिलते देख घरों से बाहर भागे लोग

मंगलवार यानी कार्तिक पूर्णिमा की सुबह बिहार के विभिन्न हिस्सों में रिक्टर स्केल पर 5.3 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *