Raja Raghuwanshi Murder Case: सबूत छिपाने वाले सिलोम जेम्स को शिलॉन्ग कोर्ट से जमानत मिली, सोनम-राज कुशवाहा समेत 5 आरोपी अभी जेल में बंद

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में सबूत छिपाने वाले आरोपी सिलोम जेम्स को शिलॉन्ग कोर्ट ने जमानत दे दी है. सिलोम जेम्स इंदौर का प्रॉपर्टी कारोबारी है. आरोपी सिलोम ने ने राज कुशवाहा और विशाल के जरिए सोनम को इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र का एक फ्लैट किराए पर दिया था. राजा रघुवंशी हत्याकांड में कुछ दिन पहले ही आरोपी लोकेंद्र तोमर और बालवीर को जमानत मिली थी.

अब सिर्फ 5 आरोपी जेल में बंद हैं
राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने 8 आरोपियों को पकड़ा था. जिसमें 2 आरोपियों लोकेंद्र तोमर और बलबीर को शिलॉन्ग कोर्ट ने जमानत दी थी. शिलॉन्ग पुलिस ने ग्वालियर के रहने वाले लोकेंद्र तोमर और इंदौर में स्थित उसकी बिल्डिंग के चौकीदार बलबीर को आरोपी बनाया था. शिलॉन्ग से लौटने के बाद सोनम रघुवंशी लोकेंद्र तोमर के इंदौर स्थित बिल्डिंग के फ्लैट में ही रुकी थी. इसी फ्लैट में सोनम रघुवंशी का बैग छोड़कर गई थी. जिसमें 5 लाख नकद, एक पिस्टल और सोनम के जेवरात थे. फ्लैट मालिक लोकेंद्र तोमर के कहने पर प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स और बिल्डिंग के चौकीदार बलबीर ने बैग गायब कर सबूत ठिकाने लगाए थे. CCTV में लोकेंद्र तोमर, शीलोम जेम्स और चौकीदार बलबीर जाते हुए दिखाई दिए थे. जिसके बाद पुलिस ने तीनों को आरोपी बनाया था.

वहीं सिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर और बलबीर को जमानत मिलने के बाद अब राजा रघुवंशी हत्याकांड में सिर्फ 5 आरोपी जेल में बंद हैं. मामले में सोनम, राज कुशवाहा, आकाश, आनंद, विशाल अभी भी जेल में हैं.

‘मैं खुद सजा दिलवाऊंगा’
सोनम के भाई गोविंद ने राजा की मां उमा रघुवंशी से कहा था कि मम्मी मैं खुद पेशी करवाने जाऊंगा. मैं खुद उसे सजा दिलवाऊंगा, आपको कुछ नहीं करना है मम्मी. वहीं राजा की मां ने गोविंद रघुवंशी से कहा कि मुझे जरा भी एहसास नहीं था कि वो ऐसा कुछ करेगी. वो इतना बड़ा कदम उठाएगी. उन्होंने आगे कहा कि उसके मन में कुछ था तो बता देती. ऐसा मालूम होता तो हम शादी क्यों ही करते.

Check Also

ludhiana-religious-conversion-allegations-dowry-harassment-claims-also-reported

ससुराल में पहली रात दुल्हन को पुल में डुबो कराया धर्म परिवर्तन, विरोध पर पिता को इतना पीटा की हालत गंभीर

धर्म परिवर्तन और दहेज का विरोध करने पर लड़की के मायके वालों पर हमला किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *