Rajasthan News: बजरी माफियाओं पर जोधपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, लूणी क्षेत्र की 25 पंचायतों में एक साथ दबिश

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर जिले में बजरी तस्करों के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीपी राजर्षि राज वर्मा के नेतृत्व में लूणी क्षेत्र की 25 पंचायतों में एक साथ दबिश दी गई। इस अभियान में एडीसीपी, विभिन्न एसीपी, थाना अधिकारी और भारी पुलिस बल शामिल रहा। कार्रवाई का उद्देश्य लूणी इलाके में फैले बजरी माफिया के नेटवर्क को ध्वस्त करना है।

यह सख्त कार्रवाई उस दर्दनाक घटना के बाद शुरू की गई है, जिसमें कुछ दिन पहले बजरी तस्करों ने डंपर चढ़ाकर कांस्टेबल सुनील खिलेरी की जान ले ली थी। बुधवार शाम उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस घटना ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया और इसके बाद से ही बजरी माफियाओं के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया।

पुलिस अब सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि तस्करों की संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई भी कर रही है। पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और बजरी तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इस अभियान से बजरी माफियाओं में भारी हड़कंप मच गया है।

हेड कांस्टेबल को कुचलने की कोशिश, चार आरोपी नामजद
बुधवार को ही लूणी क्षेत्र के माता का थान इलाके में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल प्रतापराम को कुचलने की कोशिश की गई। मुख्य आरोपी राहुल कछवाहा ने न सिर्फ जान से मारने की धमकी दी, बल्कि उसके साथ मौजूद कांस्टेबल पर हमला भी किया। आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस का संकल्प: बजरी माफिया का पूरी तरह सफाया
राजस्थान में अवैध बजरी खनन वर्षों से एक गंभीर समस्या रहा है, लेकिन अब जोधपुर पुलिस ने इसे जड़ से खत्म करने की ठान ली है। लूणी क्षेत्र में चल रहा यह बड़ा ऑपरेशन इस बात का संकेत है कि अब बजरी माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा।

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *